प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीपत अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रक्तदान: khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दिया मानव सेवा का संदेश

Mohammad Nazar editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, सीपत मंडल द्वारा रक्तदान शिविर में सहभागिता कर रक्तदान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाज में सेवा और सहयोग का संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में जिला सह-मीडिया प्रभारी डॉ. उस्मान गनी, मंडल अध्यक्ष अब्दुल निशार बेग, महामंत्री शेख हिमायतुल्लाह, मंत्री शेख निजामुद्दीन, सदस्य शहजाद खान एवं मोहम्मद अशरफ शामिल रहे।
इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।










