bilaspur

13 निरीक्षकों के तबादले, चोरी-डकैती की घटनाओं के बीच SP की बड़ी कार्रवाई: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

थाना प्रभारी हटाए गए, निरीक्षक सलीम खाखा बने नए टीआई



लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, क्षेत्रवासियों को नई उम्मीद

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर ।बिलासपुर पुलिस विभाग द्वारा जारी 13 निरीक्षकों की तबादला सूची में मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को हटाया जाना सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक *कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना से हटाकर थाना यातायात भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पिछले कुछ महीनों से मस्तूरी थाना क्षेत्र में तार चोरी, घरों में चोरी, नकबजनी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली तार कटाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने इन मामलों को गंभीरता से लिया और यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया।मस्तूरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई थी। ऐसे में नए थाना प्रभारी से क्षेत्रवासियों को अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं के खुलासे और कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को मस्तूरी थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर नए थाना प्रभारी की कार्यशैली और आगामी पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!