रायपुर

रायपुर के पास आरंग में हुए मॉब लिंचिंग मामले में दो युवकों के बाद तीसरे सद्दाम कुरैशी की इलाज के दौरान हुई मृत्यु

रायपुर के पास आरंग में हुए मॉब लिंचिंग मामले में दो युवकों के बाद तीसरे सद्दाम कुरैशी की इलाज के दौरान हुई मृत्यु।

छत्तीसगढ़ में हुए मॉब लिंचिंग मामले में पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिला न्याय….

छत्तीसगढ़ का पूरा मामला :-

रायपुर ख़बर 36 गढ़:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग इलाके में पशु तस्करी के नाम पर बेरहमी से की पिटाई का मामला सामने आया है। गौ तस्करी के आरोप में 10 – 12 युवकों ने मिलकर ट्रक सवार तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक सद्दाम का उपचार अस्पताल में जारी था। घटना आरंग थाना क्षेत्र गुरूवार-शुक्रवार की देर रात की है।

मिली जानकारी अनुसार
बताया जा रहा है कि एक ट्रक सीजी 07 सीजी 3929 महासमुंद की ओर से रायपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तस्करी के नाम पर महासमुंद की ओर से ही दर्जन भर युवक ट्रक का पीछा करते हुए आ रहे थे। युवकों ने ट्रक को आरंग के महानदी पुल के उपर रूकवाया। ट्रक के अंदर बैठे चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान को बाहर निकालकर आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया खबर यह भी है कि आरोपियों ने ट्रक सवार तीनों युवकों की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। एक का इलाज अस्पताल में जारी था, जिनकी 18 जून 2024 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत युवकों में चांद मिया और गुड्डू खान एवं सद्दाम है। तीनों यूपी सहारनपुर के रहने वाले बताये जा रहे है।

पीड़ित परिवार का आरोप है की इस मामले में अब तक न्याय पूर्ण कोई कार्यवाही नहीं हुई है….

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!