बिलासपुर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैगा महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

सफलता की कहानी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैगा महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान से बैगा महिलाएं बन रहीं स्वयं सिद्धा


बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2024/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान येाजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रहीं हैं। समूह की आजीविका गतिविधियों से जुड़कर कोटा ब्लॉक के करका गांव की बैगा महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। गांव  की जनजाति महिला प्रमिला बैगा समूह से जुड़कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि अपने बैगा समुदाय की महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
सक्रिय महिला  के रूप में  प्रमिला के प्रयासों से विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर आजीविका कमा रही हैं। समूह के माध्यम से बैगा महिलाओं के लिए प्रमिला द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा सम्मानित भी किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रहीं है जिसके तहत इन आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी जनजातियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के अथक प्रयास किये जा रहे हैं। बैगा महिलाओं की आर्थिक रूप से सशक्त बनाने बिहान योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि बैगा महिलाएं भी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय अर्जित कर सकें। बैगा महिलाओं को शासन की इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करना एक कठिन कार्य था लेकिन प्रमिला बैगा के प्रयासों से यह संभव हो सका। प्रमिला ने करका गांव की बैगा समुदाय की सभी पात्र महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ा है, ये महिलाएं अब समूह बनाकर बांस की टोकरी, सुपली, दोना पत्तल, मुर्गीपालन और झाड़ू बनाकर आय अर्जित कर रही हैं।
   प्रमिला ने उत्साह से बताया कि समूह से जुड़ने के बाद पहली बार गांव से निकलकर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और कलेक्टर श्री अवनीश शरण के हाथों प्रशस्ति पत्र मिला जिससे वो बेहद खुश है। प्रमिला आजीविका गतिविधियों के जरिए गांव की बैगा महिलाओं को आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की ओर प्रयासरत है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!