रायपुर

नंद कुमार साय के इस्तीफे पर भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

ByMohammad Nazir Husain (chif editor) khabar 36 ghar news

इस्तीफे के बाद नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क में

नंद कुमार साय के इस्तीफे पर भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

रायपु आज नंद कुमार साय ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है वहीं

बीजेपी से इस्तीफे के बाद नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क में होने की चर्चा भी है. जानकारी के अनुसार कल सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के बड़े नेता एकत्रित होंगे. ऐसे में मामला नंदकुमार साय से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह कांग्रेस भवन पहुंचेंगे. वहीं सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, आज श्री नंद कुमार साय जी ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है. भाजपा आदिवासी विरोधी है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने नंद कुमार साय को कांग्रेस पार्टी में आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है.

चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता डॉ. नंद कुमार साय ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा है. इतना ही नहीं नंद कुमार साय ने पार्टी के नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने इस्तीफे पत्र में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के गठन और अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर आज पर्यन्त तक पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई, उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैने अपने उत्तरदायित्व एवं पदों का निर्वहन किया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं.

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!