बिलासपुर

78 वां स्वतंत्रता दिवस  रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh


स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने फहराया तिरंगा



*रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस*



*शहीदों के परिजन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी- कर्मचारी सम्मानित*

*12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन*

*स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति*


बिलासपुर, ख़बर 36 गढ़ न्यूज 15 अगस्त 2024/ आजादी का 78वां पर्व जिले में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।  
  श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड के लिए पहला स्थान सीनियर वर्ग में जिला महिला पुलिस बल और जूनियर वर्ग में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के एनएसएस को मिला। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जरेली के बच्चों ने और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला चिंगराजपारा ने प्राप्त किया 
  कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, संभाग आयुक्त श्री नीलम नामदेव एक्का, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, श्री रामदेव कुमावत, श्री भूपेश सवन्नी, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. चौहान, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!