बिलासपुर

नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जिले में जल संरक्षण का कार्य किया जारी,उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है

Khabar 36 garh bilaspur chhattisgarh


*नारी  शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जिले में जल संरक्षण का कार्य जारी*

बिलासपुर मोहम्मद नज़ीर हुसैन 16 अगस्त 2024/ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा  जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान की थीम पर चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में भी जल संरक्षण एवं जल संचयन का कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव द्वारा लगातार इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित किया जाए। बिलासपुर जिले में जल शक्ति केंद्र स्थापित कर लिया गया है। यहां स्थापित जल शक्ति केन्द्र में 26 हजार 356 जलीय संरचनाओं का जीईओ टैगिंग पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  राजस्व अभिलेख में जलीय संरचनाओं के इन्द्राज कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जल शक्ति अभियान से संबंधित विभागों द्वारा जल संरक्षण एवं जल संचयन हेतु नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!