sipat NTPC

सायकल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान,सायकल ने हमारी समस्याओं का किया समाधान

Khabar 36 Garh news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

खम्हरियां हायर सेकंडरी स्कूल में 63 बालिकाओं को मिली सायकल, नूरी कौशिल सदस्य ने दी शुभकामनाएं

सायकल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर आई एक मुस्कान ,
सायकल ने हमारी समस्याओं का किया समाधान

@ खम्हरियां हायर सेकंडरी स्कूल में 63 बालिकाओं को मिली सायकल, नूरी कौशिल सदस्य ने दी शुभकामनाएं

नूरी कौशिल सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर ने संबोधित किया दी छात्रों को शुभकामनाएं

सीपत (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) :- खम्हरियां हायर सेकंडरी स्कूल में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को सायकल प्रदान किया गया इस अवसर पर नूरी कौशिल सदस्य जिला पंचायत,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने सयूक्त रूप से कहा कि 2008 से सरकार द्वारा नि शुल्क सायकल वितरण की योजना आरंभ की गई है, इन छात्राओं को सायकल मिलने से अब वे नियमित विद्यालय आ सकेंगे, उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह निरंतर अपनी कक्षाओं में उपस्थिति दें वह अच्छे परिणाम लाकर अपने पालकों को भी खुशी दें।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे हायर सेकंडरी स्कूल खम्हरियां के प्राचार्य शशी किरन किंडो ने कहा कि कक्षा 9 वी में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को शासन की सरस्वती योजना अंतर्गत 63 सायकल प्रदान किया गया, पंधी स्कूल में खम्हरियां,कुली,लुतरा,उनी, आदि की छात्राएं अध्ययन करती है, अपने घर से विद्यालय आने में अब उन्हें सुविधा होगी, अब कम समय मे सायकल से स्कूल पहुच सकेंगे, उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह स्कूल आते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक शाला आवे और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन कार्य पूर्ण करें सायकल वितरण में कक्षा 9 वी की शिक्षक अर्चना देवांगन, मॉली गुईन ने सहयोग किया, कार्यक्रम का संचालन डी एस क्षत्रिय ने किया।
कार्यक्रम में पूजा अग्रवाल उपसरपंच, मोहम्मद नज़ीर हुसैन क्षेत्रिय पत्रकार , कासीम अंसारी,शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य देवेश शर्मा शिवनारायण साहू लक्ष्मी प्रसाद, उपस्थित थे, कार्यक्रम में खम्हरियां स्कूल के प्राचार्य शशी किरन किंडो पुष्पा खलको ,जहांन कुरैशी, एस पी साहू,सहित छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित ।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!