बिलासपुर

संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने प्रभार लेने के तत्काल बाद ली अधिकारियों की बैठक

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

समाचार
संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने प्रभार लेने के तत्काल बाद ली अधिकारियों की बैठक

समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करें कर्मचारी

गुणवत्ता एवं समय-सीमा में हो निर्माण कार्य,लोक सेवा गारण्टी नियमों का पालन करें सभी विभाग


बिलासपुर मोहम्मद नज़ीर हुसैन 30 अगस्त 2024/ संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचे और समय पर वापस जाएं। हर अधिकारी कर्मचारी की टेबल पर उनकी नाम पट्टिका प्रदर्शित होने चाहिए।
श्री कावरे ने कहा कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा जनता के कामों के लिए जो समय-सीमा निर्धारित की गई है, अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाये। निर्धारित प्रारूप में इसकी पंजी का संधारण किया जाये। मौसमी बीमारियों एवं खेती किसानी के बारे में भी जानकारी ली। स्वाईन फ्लू के कुछ प्रकरणों की जानकारी मिलने पर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में भी महामारी एवं टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। विभाग द्वारा कुछ समस्या की जानकारी बताये जाने पर दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पहले अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर संभागायुक्त का स्वागत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!