बिलासपुर

दलाल के वजह से हॉस्पिटल में पड़ी रही महिला,परिजनों ने लगाया बंधक बनाने का आरोप

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

दलाल की वजह से हॉस्पिटल में पड़ी है महिला, परिजनों ने लगाया बंधक बनाने का आरोप,हास्पिटल प्रबंधक ने 50 हजार रूपए की मांग

पत्नी का इलाज कराने केयर एंड क्योर अस्पताल पहुंचा, अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज होने की बात कही

बिलासपुर मोहम्मद नज़ीर हुसैन:- प्राइवेट अस्पताल केयर एंड क्योर में मरीज को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल, केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत मरीज का बिना पैसे दिए मुफ्त में इलाज कराने का झांसा देकर उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं, अब इलाज होने के बाद 51 हजार रुपए की डिमांड की जा रही है। पैसे का न तो उन्हें बिल दिया गया है और मरीज को ले जाने से भी रोक दिया गया है। Chhattisgarh मस्तूरी निवासी रामनारायण दिवाकर की पत्नी अनिता दिवाकर बीते दिनों खेत में काम करने गई थी। तभी उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया और वह चल नहीं पा रही थी। इस पर परिजन उसे लेकर मस्तूरी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।  रामनारायण ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने केयर एंड क्योर अस्पताल पहुंचा, यहां अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज होने की बात कही और उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया। इस दौरान उसे बताया गया कि उसे केवल रूम चार्ज अलग से देना पड़ेगा, जिसके लिए उससे 20 हजार रुपए जमा कराया। सोमवार को अनिता को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और परिजन को बोला गया कि उसे घर ले जाए। इस दौरान उन्हें 51 हजार रुपए खर्च होने और पैसे देने के बाद ही महिला की छुट्टी करने की बात कही गई। परिजनों ने जब उन्हें फ्री में इलाज होने की बात कही और बिल देने की मांग की, तब प्रबंधन ने उन्हें बिल देने से भी मना कर दिया।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/a-woman-is-in-hospital-because-of-a-broker-her-family-members-accuse-her-of-holding-her-hostage-3501850
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!