छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर,विधायक लहरिया नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी ? Khabar 36 Garh is news bilaspur

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह को 10 दिसंबर उनके बलिदान दिवस पर याद कर किया नमन

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर – विधायक दिलीप लहरिया जी ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। विधायक ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विधायक ने कहा छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी जिन्होंने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देशभक्ति का संचार किया। सन् 1856 के भयानक काल के दौरान गरीबों को भूख से बचने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विधायक लहरिया ने कहा- कि मेरे छोटी सी पहल एवं सतत् प्रयासो से नगर पालिक निगम बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 गोंडवाना चौक देवरीखुर्द के पास 15 लाख रूपये की लागत राशि से अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा का स्थापना कार्य किया जाएगा।








