बिलासपुर

खेल एवं युवा कल्याण विभाग,बिलासपुर
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 10 जून तक

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

-ः प्रेस विज्ञप्ति:-
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बिलासपुर


ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 10 जून तक

बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को खेल एवं स्वास्थ के प्रति प्रेरित करने तथा जिले में ओलम्पिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री अवनीश शरण जिला कलेक्टर एवं श्री अमित कुमार, आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर के मार्ग निर्देशन में जिला बिलासपुर के 12 स्थानों पर 12 खेलों का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2024-25 के आयोजन के सम्बन्ध में दिनांक 16.05.2024 को श्री खजान्ची कुम्हार, अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम बिलासपुर की अध्यक्षता में नगर पालिक भवन के दृष्टि सभा कक्ष में बैठक ली गई।

बैठक में एथलेटिक, हॉकी, तीरंदाजी, कबड्डी, तैराकी, जूड़ो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बेसबॉल, व्हॉलीबॉल, ताईक्वान्डो एवं खो-खो खेलो के लिए प्रशिक्षण शिविर दिनांक 21.05.2024 से 10.06.2024 तक (21 दिवस) खेल विशेषज्ञो के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06.00-08.00 बजे तक (02 घण्टे) एवं सायं 05.00-07.00 बजे (02 घण्टे) तक दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशिक्षण हेतु निम्नानुसार स्थल चिन्हित किये गये –
01 एथलेटिक एवं तीरंदाजी,-स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर (छ.ग.)
02 हॉकी -स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर (छ.ग.) एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री उ.मा. विद्यालय बिलासपुर (छ.ग.)
03 कबड्डी-स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर (छ.ग.) एवं ला कबड्डी संघ चिंगराजपारा बिलासपुर (छ.ग.)
04 तैराकी, जूड़ो-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.)
05 फुटबॉल-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.) एवं ऊर्दू स्कूल (महाकाल मैदान), तारबाहर बिलासपुर (छ.ग.)
06 ताईक्वान्डो-जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.) एवं पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर (छ.ग.)
07 बास्केटबॉल-पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या विद्यालय, देवकीनंदन चौक बिलासपुर (छ.ग.) एवं छ.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) एवं बिलासा गल्स कॉलेज पिंक खेल मैदान बिलासपुर (छ.ग.)
08 बेसबॉल-छ.ग. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)
09 व्हॉलीबॉल-हिर्री माईन्स एवं पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर
10 खो-खो-शारदा मंदिर ग्राउण्ड, चांदमारी, हरदी रोड सिरगिट्टी रेल्वे बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को पोषक आहार एवं खेल सामग्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय की जाएगी तथा उपरोक्त स्थानों पर खेल संघों के विशिष्ट प्रशिक्षकों के द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी उपरोक्त प्रशिक्षण केन्द्र पर संबंधित खेल संघों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। इसके अतिरिक्त इच्छुक खिलाड़ी कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर में भी अपना पंजीयन करा सकते है।
उक्त बैठक में श्री एक्का, सहायक संचालक, खेल अधिकारी श्री अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो एवं हरगुलशन सिंह तथा खेल संघ के पदाधिकारी डॉ. मनीष श्रीवास्तव, श्री सुनील गौरहा, डॉ. अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, रामपुरी गोस्वामी, सुश्री मिताली घोष, अजय यादव, राजेश्वर सिंह, डॉ. सुधीर राजपाल, प्रदीप यादव, राजकुमार जायसवाल, सौम्य सन्तवानी, देवेन्द्र यादव, रवि पारिख, राजेन्द्र चन्द्रा, एस श्रीनिवास व अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!