सीआईएसएफ एनटीपीसी सीपत द्वारा विरानी पब्लिक स्कूल, सीपत में स्वच्छता अभियान: khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विरानी पब्लिक स्कूल, सीपत में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CISF के उप कमांडेंट श्री कपिल सुधाकर कामड़ी एवं सहायक कमांडेंट श्री पी. अन्वेष रेड्डी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। CISF अधिकारियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।










