बिलासपुर

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने निकाली विशाल शौर्य बाइक यात्रा

मोहम्मद नज़ीर हुसैन संपादक ख़बर 36 गढ़ न्यूज

सीपत:—-जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा पूरा सीपत क्षेत्र शोभायात्रा का जगह जगह हुआ भव्य,,, भगवामय हुआ क्षेत्र अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद से ही छह दिसंबर को हर साल विश्व हिन्दू परिषद और उसके सहयोगी संगठन द्वारा अयोध्या समेत पूरे देश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं।इसी तारम्य में रविवार को जिले के एनटीपीसी सीपत नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शौर्य यात्रा बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे धनिया में श्री राम मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होकर लूतरा, खम्हरिया, मड़ई, पिपरानार, सोंठी, जुहली, कारीछापर, कैमाडीह, हिण्डाडीह, गुड़ी, सीपत, नरगोडा होते हुए पोंड़ी में समापन हुआ

।शोभायात्रा में नन्हें बच्चों को राम हनुमान, सीता, लक्ष्मण जी की तरह आकर्षक सजाया गया था। इस झांकी की लोगों द्वारा जगह- जगह फूल माला चढ़ाकर नारियल चढ़ाकर तिलक लगाकर पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया तथा शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का भी जगह- जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों बाईकों पर लगे केसरिया झंडों व पांच सौ की संख्या में शामिल बजरंगियों द्वारा हाथों में लिये झंडों से एक समय पूरा वातावरण भगवामय हो गया।पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज कर धार्मिक माहौल बना रहा। शोभायात्रा में शामिल सभी बजरंगियों के लिए जगह- जगह भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस विशाल शौर्य यात्रा के सफल आयोजन में विहिप कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!