औद्योगिक क्षेत्रों में दीगर प्रान्तों से आय लोगों का पुलिस सत्यापन करें , क्रांति सेना ने सौंपा सीपत पुलिस ज्ञापन: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh
अकलतरा, अंबिकापुर के पाकिस्तानी एजेंट घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही का किया मांग

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत न्यूज़: औद्योगिक क्षेत्रों में दीगर प्रान्त से आय सभी लोग का पुलिस सत्यापन हेतु क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन सीपत पुलिस को अकलतरा, अंबिकापुर के पाकिस्तानी एजेंट घटना को संज्ञान में लाते हुए तत्काल कार्यवाही का किया मांग

छत्तीसगढ़िया रोजगार, विकास, भाषा संस्कृति को बचाने के लिए जूझ रहे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा सीपत पुलिस को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के एन टी पी सी सीपत और हिंद कोलवासरी हिंडाहीह,समेत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत और फेरी करने वाले , किराया में रहने वाले बाहरी लोगों , मजदूरों का भारतीय कानून के तहत तत्काल पुलिस वेरिफिकेशन एवं मुसाफिरी दर्ज करने का मांग किया है । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सूर्या ने बताया कि बीते दिनों में अकलतरा , अंबिकापुर , रायपुर में पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार हुए है , इसका अतिरिक्त आय दिन चोरी हत्या जैसे अपराध में दीगर प्रान्त के लोग बड़ी संख्या में लिप्त पाए गए है जो प्रदेश, देश के लिए गंभीर समस्या है और ये सब प्रशासन की सुस्त व्यवस्था के कारण हो रहा है । अतः संगठन द्वारा तत्काल कतिपय लोगों का पुलिस सत्यापन एवं मुसाफिरी दर्ज करने का मांग किया गया है।
इस मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष ठा. शैलू छत्तीसगढ़िया , जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सीपत अध्यक्ष सोनु सुर्यवंशी, जेसीपी ब्लाक अध्यक्ष अजय सुर्या,नंदलाल श्रीवास , महासचिव शिव कुमार , कोषाध्यक्ष मनीष बघेल इत्यादि उपस्थित रहे ।









