नयनतारा शर्मा कॉलेज में AI विषय पर वाद-विवाद एवं संगोष्ठी आयोजित: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

संभावनाओं एवं भविष्य में भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नील हीराधार ने प्रथम, खुशबू साहू ने द्वितीय, आरती खरे ने तृतीय तथा हरीश भाई ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ न्यूज़ : मस्तूरी विकासखंड के सीपत क्षेत्र में 24 जुलाई नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहयोग से “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial intelligence): अवसर एवं संभावनाएँ” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा वासनिक ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने AI के लाभ, संभावनाओं एवं भविष्य में भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नील हीराधार ने प्रथम, खुशबू साहू ने द्वितीय, आरती खरे ने तृतीय तथा हरीश भाई ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। समापन अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रांजल धर शर्मा एवं उप-प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री बलराम जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।










