sipat NTPC
खम्हरिया–सोंठी–नवापारा सड़क की शीघ्र स्वीकृति, विधायक दिलीप लहरिया ने किया प्रयास तेज: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत: मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया ने लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल खम्हरिया–सोंठी–नवापारा मार्ग (12.00 कि.मी.) के निर्माण कार्य की अति शीघ्र प्रशासकीय स्वीकृति हेतु उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी को पत्र प्रेषित कर इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बैठक कर शीघ्र स्वीकृति कराने पहल किया।









