bilaspur

जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग…. डॉ.सोमनाथ यादव

Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग…. डॉ.सोमनाथ यादव

बिलासपुर न्यूज़ मोहम्मद नज़ीर हुसैन:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के आह्वान पर एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी व जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त श्री टी.आर. साहू के मार्गदर्शन पर जिला संघ बिलासपुर द्वारा तृतीय चरण-स्वर्ण पंख,तृतीय सोपान, निपुण जाँच परीक्षा 13 से 16 नवम्बर 2024 तक स्कूल सेजेस लाला लाजपत राय खपरगंज बिलासपुर में कब -बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शिविर आयोजित रहा।
शिविर के समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड की गतिविधियों से छात्रों एवं नवयुवक नवयुवतियों का मानसिक ,शारीरिक, नैतिक, विकास सांस्कृतिक विकास होता है इनके भीतर सेवा और देशभक्ति का भाव लाया जा रहा है अध्यक्षता के रूप में श्री चंद्र प्रकाश बाजपेई जी जिला मुख्य आयुक्त स्काउट ने कहा कि सभी के भीतर राष्ट्र प्रथम की भावना रहनी चाहिए । जिससे स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थी आदर्श नागरिक और चरित्रवान बनते हैं स्काउट आंदोलन ईश्वर, दूसरों और स्वयं के प्रति कर्तव्य से हमें अवगत कराता है शिविर में कब-09 ,बुलबुल- 10,स्काउट-71,गाइड -109, रोवर-44,रेंजर-53 कुल 296 की संख्या में भाग लिया शिविर में साइन सैल्यूट, मोटो, बाएं हाथ मिलाना, लेसिंग नॉटिंग,ध्वज शिष्टाचार,अनुमान लगाना , कंपास का ज्ञान ,नक्शा पढ़ना लिखित और मौखिक रूप से परीक्षा लिया गया। उक्त शिविर में नव नियुक्त राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय यादव ,संस्था प्राचार्य श्री भूपेन्द्र शर्मा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती बीना यादव,सयुक्त सचिव सुश्री लता यादव,सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेन्द्र बाबू टण्डन, स्काउटर श्री देवब्रत मिश्रा, श्री संतोष तम्बोली,डॉ. प्रदीप कुमार,श्री सुरेश साहू,श्री बाके बिहारी दुबे,श्री राजेन्द्र कौशिक, श्री सत्रुहन सूर्यवंशी,श्री नवीन यादव,श्री शशांक विश्वकर्मा ,श्री सूर्यकांत खूंटे ,श्री शिव साहू ,श्री निखिल सिंह ,श्री शिव यादव, गाइडर श्रीमती पुष्पा शर्मा,श्रीमती कल्पना सिंह, श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी,श्रीमती स्वाति हार्डिकर,श्रीमती किरण बाला पाण्डेय,डॉ. भारती दुबे, श्रीमती रश्मि तिवारी श्रीमती रत्ना दास श्रीमती अपर्णा सारखेल, डॉ. पूनम सिंह, श्रीमती मिन्दु साण्डे, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती सुनीता भास्कर , श्रीमती ममता यादव ,सुश्री निधि कश्यप, सुश्री कौशल्या साहू, सर्विस रोवर-रेंजर उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!