रायपुर

प्रदेश कांग्रेस पहली सूची में आधी सीटों पर घोषित कर सकती है अपने उम्मीद्वार

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 garh News in Raipur

ब्लॉक स्तर पर मिले आवेदनों के आधार पर तैयार हो रहे पैनल

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्री मोहम्मद अकबर,कवासी लखमा,और उमेश पटेल की सीट से एकमात्र नाम आने के बाद उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है

रायपुर (मोहम्मद नज़ीर हुसैन) 31 अगस्त 2023:- मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची में 40 नामों की घोषणा हो सकती है। ब्लाक स्तर पर मिले आवेदनों को लेकर तीन से पांच नाम का पैनल तैयार हो गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा, मोहम्मद अकबर और उमेश पटेल की सीट से एकमात्र इन्हीं के नाम आने के बाद उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है। प्रदेश चुनाव समिति ने विधायकों के सीट बदलने पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसका असर मंत्रियों की टिकट की दावेदारी पर दिखता नजर नहीं आ रहा है। मंत्री रुद्र गुरु ने बेमेतरा जिले की नवागढ़ सीट से दावेदारी की है। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि रुद्र गुरु की सीट बदल सकती है। इस बीच यह संकेत मिले हैं कि सभी मंत्रियों की टिकट पक्की मानी जा रही है। केंद्रीय संगठन ने तय किया है कि किसी भी मंत्री की टिकट नहीं कटेगी। प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पहले चरण में सिर्फ 40 सीटों की घोषणा की चर्चा है। इसमें मंत्रियों और वर्तमान विधायकों के नाम है। कुछ विधायकों की टिकट कट सकती है। इसके पीछे जिला कांग्रेस कमेटी में उनके नाम पर विरोध को प्रमुख माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरवाही विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक केके ध्रुव को प्रत्याशी नहीं बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कमेटी को पत्र लिखा है। वहां से 23 दावेदार हैं और सभी ने एकजुट होकर कहा कि ध्रुव भाटापारा के निवासी है। उनको टिकट देने से मरवाही का प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है। कसडोल और बिलाईगढ़ में विवाद की स्थिति है। महासमुंद जिले की सीटों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो रायपुर जिले की सात में से चार सीटों पर विधायकों का नाम पैनल में एक नंबर पर रखा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि अधिकांश जिले में विधायक एक नाम का पैनल भेजने के लिए जिलाध्यक्षों पर दबाव बना रहे हैं। कई जिलों में यह बात प्रचारित भी कर दी गई कि एक नाम का पैनल भेजा गया है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने कहा कि जिला कमेटी से तीन से पांच नाम का पैनल आएगा। अगर किसी सीट पर सिर्फ एक व्यक्ति की दावेदारी है, तो वहां से सिंगल नाम भेजा जाएगा। पैनल के आधार पर प्रदेश चुनाव समिति और केंद्रीय चुनाव समिति विचार करके उम्मीद्वार तय करेगी। राजीव भवन में धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन दावेदारों के नाम का पैनल तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन विवाद के बाद पैनल अटक गया। बाद में पदाधिकारियों ने प्राथमिकता क्रम में तीन-तीन नाम लिखकर उसे आगे बढ़ाया। इन नामों को लिफाफे में बंद कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया गया है। ब्लाक कमेटी से धमतरी के लिए 64 आवेदन, कुरूद के लिए 35 तथा सिहावा के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए थे। रायपुर से इन नेताओं का नाम लगभग तय रायपुर जिले की 3 सीटों पर केवल एक ही नाम होने की वजह से प्रत्याशी तय बताए जा रहे हैं. अन्य चार सीटों पर तीन और दो नाम का पैनल तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस में रायपुर जिले की तीन सीटों आरंग, अभनपुर और रायपुर पश्चिम से केवल एक ही नाम पैनल में शामिल किया गया है. इसमें आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, अभनपुर से धनेंद्र साहू और रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय का नाम शामिल है. ऐसे में इन तीनों की दावेदारी स्पष्ट है. इसके अलावा अन्य चार सीटों पर तीन और दो नाम का पैनल तैयार हुआ है. इसमें भी रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा के नाम पर मुहर लगने की संभावना है. लेकिन रायपुर उत्तर और धरसींवा से कांग्रेस विधायकों के टिकट कटने के आसार नजर आ रहे हैं. जिला कांग्रेस कमेटी से सूची बनने के उपरांत 31 तारीख को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और सूचि प्रेषित की जाएगी। किसी प्रकार की सूची की जानकारी किसी को भी नहीं दी जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!