आंदोलन में जाने के लिए मजबूर …वन कर्मचारियों की नहीं सुन रहे हैं अधिकारी, अधिकारी कर रहे अपने अधिकारों का दुरुपयोग?
Mohammad Nazir,sipat bilaspur

आंदोलन में जाने के लिए मजबूर …वन कर्मचारियों की नहीं सुन रहे हैं अधिकारी, अधिकारी कर रहे अपने अधिकारों का दुरुपयोग

लघु वनोपज संघ द्वारा उक्त 180 पदों को दो भागों में बाटते हुवे 90 पदों पर प्रमोशन देने व 90 पदों पर सविंदा नियुक्त करने का समझौता वन कर्मचारी संगठन से किया गया था

Khabar 36 Garh news
बिलासपुर न्यूज़ मोहम्मद नज़ीर हुसैन 7 मार्च 2025 / छ ग वन कर्मचारी संघ द्वारा आपको विदित कराया जाता है कि छ ग वन विभाग के कर्मचारी द्वारा पूर्ण जोशखरोश के साथ छ ग लघु वनोपज संघ के कार्यो (ते प संग्रहण/वनोपज संग्रहण ) का सम्पादन किया जाता रहा है ,इसके बदले संघ द्वारा कर्मचारियों को ते प के 190 उप वन क्षेत्रपाल के पदों पर वनपाल को प्रमोशन के आधार पर नियुक्त किया जाता रहा है जिससे कर्मचारी भी उत्साह पूर्वक ते प/लघु वनों संघ के कार्यो का सम्पादन करते आ रहे थे, परंतु वर्ष 2024 में संघ द्वारा उक्त 180 पदों पर सविदा नियुक्ति करने का विज्ञापन जारी किया गया व भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी जिसका वन कर्मचारी संघ ने हड़ताल/धरना देकर विरोध किया तब ते प / लघु वनोपज संघ द्वारा उक्त 180 पदों को दो भागों में बाटते हुवे 90 पदों पर प्रमोशन देने व 90 पदों पर सविंदा नियुक्त करने का समझौता वन कर्मचारी संगठन से किया गया था जिसमे करमचारी भी संतुष्ट थे।वर्तमान ( दिसंबर 24 )में ते प संघ दवारा 90 पदों पर रायपुर से सविंदा नियुक्ति कर दिया गया परंतु छ ग शासन/जिला लघु वनोपज संघ द्वारा बन विभाग के बनपाल के प्रमोशन पर कई प्रकार के नियमो को लगा दिया गया जिससे प्रमोशन होने पर क्रमचारियों को कोई लाभ नही मिलेगा, जिसका वर्तमान में छ ग वन कर्मचारी संघ द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है व ते प / लघु वनोपज सहकारी बनोपेज संघ के कार्यो को नही करने का निर्णय लिया गया है।

जिसकी सूचना छ ग शासन /संबधित वन विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रांताध्यक्ष महोदय द्वारा रायपुर में दे दी गई है व सम्भागीय/ जिला स्तर के अध्यक्षों द्वारा स्थानीय स्तर पर पूरे छ ग के मुख्य वन सरक्षक महोदय एव व म अ महोदय को दे फ़ी गई है।
छ ग वन कर्मचारी संघ के माँगो का समर्थन छ ग राज्य लघु वनोपज समिति प्रबधक संघ द्वारा भी किया गया है जिससे कई वन मंडलो में ते प संबधित साख कर्तन प्रशिक्षण कार्यकर्मो को सम्बधितो द्वारा निरस्त कर दिया गया है।वर्तमान में कोई भी वन कर्मचारी द्वारा ते प/ लघु वनोपज सहकारी संघ के कार्यो का सम्पादन नही कर रहे है।
आगामी समय मे भी वन कर्मचारियों के मांगो की पूर्ति या समाधान शासन द्वारा नही करने पर ते प सीजन 2025 एव लघु वनोपज के संग्रहन कार्य का पूर्ण बहिष्कार वन कर्मचारी संघ द्वारा की जावेगा। सूरज कुमार मिश्रा संभागीय सचिव छ ग वन कर्मचारी संघ बिलासपुर
