बिलासपुर

1 किलो 225 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ़्तार, सकरी पुलिस की कार्यवाहीं

ByMohammad Nazir Husain chif editor khabar 36 ghar news in

Junaid khan-journalist khabar 36 garh News

खबर 36 गढ़ न्यूज बिलासपुर जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा शुरू किए गए निजात अभियान को लेकर बिलासपुर शहर और जिले के सभी थाना प्रभारी लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। सभी पुलिस अधिकारी इस मामले में दूसरों से अधिक सफलता हासिल करने की दौड़ भाग में लगे हुए हैं।
इ सी क्रम में सकरी पुलिस ने 29 वर्षीय मगरपारा निवासी हुसैन अंसारी पिता जुम्मन अंसारी को 1 किलो 225 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत ₹12000 बताई जा रही है। दरअसल सकरी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के झूले में गांजा रख कर बेचने के लिए तरह की तलाश कर रहा है।
इस सूचना पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए  सकरी पुलिस ने ग्राम पांंड माता चौराहा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया।
और उसके पास से ₹12000 कीमत के 1 किलो 225 ग्राम गांजा को बरामद किया। इस कार्रवाई में सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक सहायक उपनिरीक्षक गणेशराम महिलांगे, सहायक उप निरीक्षक जेपी निषाद आरक्षक सुमंत कश्यप संजय बंजारे अमित पोर्ते रवि शेखर और मालिक राम साहू का विशेष योगदान रहा

Back to top button
error: Content is protected !!