राजपूत क्षत्रिय महासभा चुनाव संपन्न: नीरज सिंह क्षत्रिय की धमाकेदार जीत, 553 वोटों से बने कोषाध्यक्ष ? Khabar 36 Garh news sipat ntpc bilaspur


राजपूत क्षत्रिय महासभा चुनाव संपन्न: नीरज सिंह क्षत्रिय की धमाकेदार जीत, 553 वोटों से बने कोषाध्यक्ष
Mohammad Nazir Hossain chief editor khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur
जांजी न्यूज़। राजपूत क्षत्रिय महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव में नीरज सिंह क्षत्रिय ने कोषाध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लोकेंद्र सिंह भुवाल को 553 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया, जो इस चुनाव का सबसे बड़ा मार्जिन रहा। रविवार को भिलाई में हुए महासभा के चुनाव में कुल 13 पदों के लिए मतदान हुआ। इसमें बजरंग पैनल के 10 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि होरी-अजय पैनल के खाते में 3 सीटें गईं। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह क्षत्रिय की बंपर जीत ने यह साबित कर दिया कि संगठन में उनके प्रति जबरदस्त विश्वास और समर्थन है। उनकी प्रचंड जीत से पैनल के हौसले भी बुलंद हुए हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में बजरंग सिंह बैस ने 66 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 829 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी होरी सिंह डोड़ को 763 और दशरथ सिंह भुवाल को 184 वोट मिले। अन्य पदों पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अजय सिंह ठाकुर को 150 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर पंकज सिंह भुवाल ने 141 वोटों के अंतर से अशोक परिहार को पछाड़ा। महासचिव की रेस में अशोक ठाकुर ने कमलेश सिंह राजपूत को 26 वोटों से मात दी।