बिलासपुर

विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में संपन्न..जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प ? Khabar 36 Garh news bilaspur

विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में संपन्न..जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प!


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ मस्तूरी। विकसित भारत 2047 संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोहर्षी मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  सभा भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया और देश को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन का वचन दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक लोहर्षी मंडल सीमा साहू, महामंत्री रामनिवास साहू, सुनहर चंदेल, धन्नू तिवारी, रामुलाल,  चंद्रिका प्रसाद भारद्वाज, विकास तिवारी, अल्यूराम पटेल, पुनेश पटेल, खिलावन श्रीवास, निलेश श्रीवास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक समरसता, भ्रष्टाचार उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर करते हुए अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की शपथ ली।

Back to top button
error: Content is protected !!