बिलासपुर मुंगेली

मुंगेली कार्यक्रम: गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य – श्री अरुण साव

गौ सेवा संकल्प महाअभियान’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव



ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ मुंगेली बिलासपुर. 8 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती जनहानि और पशुहानि को देखते हुए बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करने मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरुआत की गई है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी कार्यशाला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव और विधायक श्री मोहले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कार्यशाला में गौ मित्र बनने के लिए फॉर्म भरा और इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इस अभियान को अपने जीवन का ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि गौ सेवा समाज, संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें अपनी भावनाओं को जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी लोगों को इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की। श्री साव ने उम्मीद जताई कि गौ सेवा संकल्प अभियान से घूमंतु पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं, यातायात में बाधा, जनहानि आदि में निश्चित ही कमी आएगी।

कार्यशाला में गौमाता की सेवा करने, मवेशी को खुले में नहीं छोड़ने, सड़क पर मवेशी मिलने पर किनारे हटाने के साथ ही अपने माता-पिता, मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान चोरी एवं अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सूडा द्वारा जिले को 64 सीसीटीवी कैमरे प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की ऐतिहासिक शुरुआत के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए सभी लोगों को गौ-पालन का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि गौमाता की पूजा में सभी देवी-देवताओं की पूजा शामिल होती है। हमारा यह गौ सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए मॉडल बने, ऐसा हमें प्रयास करना है। उन्होंने लोगों को गौमाता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि गौ सेवा संकल्प अभियान हम सब का अभियान है। छोटी-छोटी पहल से शुरुआत करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में गौ सेवा समिति का गठन किया जा रहा है। ये समितियां घूमंतू पशुओं के प्रबंधन का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पशुओं की ईयर-टैगिंग की जाएगी, ताकि पशु मालिकों की आसानी से पहचान हो सके। रात में पशु दिखाई दें, इसके लिए रेडियम बेल्ट भी लगाए जाएंगे। मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल और जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

मुंगेली जिले में गौ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। घुमंतू पशुओं की समस्या के समाधान के प्रयास के रूप में काऊ कैचर, पशु हेल्पलाइन कंट्रोल रूम, गौ आधारित आजीविका और उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। पशुपालन में व्यापक रोजगार के अवसरों के सृजन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बिना चरवाहे के छोड़े जाने पर प्रतिबंध जैसे प्रयास भी हो रहे हैं। अभी तक 700 से अधिक गौ मित्र बनाए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत एक लाख से अधिक गौ मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!