bilaspur

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का चन्द्र प्रकाश सूर्या ने किया भव्य स्वागत ? Khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh
  ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर।  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़ा के प्रथम बिलासपुर आगमन पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक में गाजे बाजे व फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला अंबेडकर चौक पहुंचा जहां श्री जांगड़ा  ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे सनम जांगड़ा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सम्मान समारोह के दौरान उन्होने प्रबुद्ध जनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
         इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़ा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ित तक को मिलें। इस दिशा में देश व प्रदेश कार्य कर रहा है। भाजपा शासन काल में देश व प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। पीएम आवास, आयुष्मान भारत योजना, सबके घरों में शौचालय, उज्जवला योजना सब भाजपा की देन है। इस सभी योजनाओं से देश के जरूरतमंद परिवार लाभान्िवत हो रहे है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्वांत पर चल रही है।  इस माैके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि  देश ही नही विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा ही नही पूरा देश सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। आज प्रदेश व देश में जो भी विकास कार्य हो रहे है यह सब भाजपा की देन है। सनम जांगड़े मुख्य अतिथि कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी  जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता दरिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य ऋ षिकेशरी, घनश्याम रात्रे, रामनारायण भारद्वाज, महामंत्री योगेश बोले, संतोष पैनोरे,गौ कारण सूर्यवंशी, विजय अंचल, राजेश्वर भार्गव, रामदुलार कोसले, चित्रेश परिहार, जितेन आंचल, ओम प्रकाश सूर्य  हरीश केडिया, हीरेन आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!