sipat NTPC

खम्हरियां क्षेत्र में दुर्गा उत्सव की धूम, पूरे अंचल में माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है ? Khabar 36 Garh is News sipat NTPC bilaspur

भक्तों ने ज्योतिकलश प्रज्वलन के साथ माता से घर-परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की

मां दुर्गा उत्सव शीतला माता मंदिर खम्हरियां 

          Mohammad Nazir Hossain chief editor sipat NTPC bilaspur

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत :– शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र का माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया है। अंचल के विभिन्न मंदिरों में ज्योतिकलश प्रज्वलित कर माता रानी के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोंधरा जेवरा निरतू ऊडांगी खम्हरियां सीपत सहित दुर्गाउत्सव समितियों द्वारा मां दुर्गा उत्सव के साथ ही सजावट को देखने शहरों के साथ ग्रामीणों में लोगों का हुजूम मां दुर्गा के दरबार में उमड़ी आस्था ने मंदिरों को दीपों के महासागर में बदल दिया।  सुबह से ही श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक नौ स्वरूपों की आराधना कर रहे हैं। मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती पाठ से मंदिरों का वातावरण और भी पवित्र हो गया। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में दीपों की जगमगाहट ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। भक्तों ने ज्योतिकलश प्रज्वलन के साथ माता से घर-परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की ग्राम पंचायत खम्हरियां के बाजार पारा, शीतला माता मंदिर भाटापारा आदि जगहों पर मां दुर्गा की स्थापना समितियों द्वारा किए गए हैं जंहा रात्रि में जगराता और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन मंडलियों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। देर रात तक जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्त भक्ति-सागर में डूबे नजर आए। अंचल में चल रहे नवरात्र उत्सव ने एकता, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संदेश दिया है वहीं जनपद सदस्य देवेश शर्मा,सरपंच श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर, संतोष गोयल,खम्हरियां बाज़ार पारा समिति में बनवारी साहू संरक्षक,बहोरन प्रजापति अध्यक्ष, संतोष गंधर्व उपाध्यक्ष,रामप्रसाद यादव सचिव,मणि शंकर यादव सहसचिव,राजीव विश्वास कोषाध्यक्ष,मयंक यादव पांडा,देवी प्रसाद निषाद सदस्य,कैलाश जायसवाल, भारत जायसवाल,गोलू यादव, विनोद साहू, देवेंद्र साहू, प्रमोद साहू, सोनाराम साहू, राजकुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय,योगेश जायसवाल,घनश्याम ठाकुर प्रकाश यादव अशोक यादव, दिनेश जायसवाल, भारत जायसवाल, जयप्रकाश साहू, राजू यादव, परमानंद, राजा यादव, समस्त ग्रामवासी खम्हरिया

मां दुर्गा उत्सव समिति बाजार पारा खम्हरियां

Back to top button
error: Content is protected !!