bilaspur

अवैध महुआ शराब का गढ़ खांडा में सीपत पुलिस की बड़ी रेड ,शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन सहित जप्त महिला आरोपी गिरफ्तार: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh



पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देशन में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही



आरोपी से कुल 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 22000 रूपये का शराब जप्त कर आरोपिया को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी


गिरफ्तार आरोपियाअंजनी सिदार पति राजेश सिदार उम्र 25 साल निवासी ग्राम खांडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

         Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खांडा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने के लिए बनाया जा रहा है, सूचना पर थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया जहां आरोपिया अंजनी सिदार पति राजेश सिदार उम्र 25 साल निवासी ग्राम खांडा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ी गई और आरोपिया से कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब व 02 नाग छोटा बडा डेचकि , एलुमिनियम का कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ , को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Back to top button
error: Content is protected !!