ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर बिटकुला में NSS शिविर के चतुर्थ दिवस पर शिक्षा और साइबर चेतना का संगम khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :- लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का विशेष शिविर ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर बिटकुला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) एवं साइबर जागरूकता विषय पर एक प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विषय वक्ता द्वय चरण दास महंत एवं मनोज पाटनवार ने अपने विचारों से विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को जागरूक किया।
विषय वक्ता चरण दास महंत ने NEP 2020 की मूल भावना को सरल एवं प्रभावी शब्दों में प्रस्तुत करते हुए समग्र विकास, बहुविषयक शिक्षा, कौशल उन्नयन तथा मूल्य आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि जीवन के लिए भी तैयार करती है।
वहीं शिक्षक मनोज पाटनवार ने साइबर जागरूकता विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। इनके अलावा सुरेन्द्र पाटनवार द्वारा विद्युत विभाग के सावधानी के साथ रोजगार की संभावना पर प्रकाश डाला गया
यह बौद्धिक सत्र कार्यक्रम अधिकारी जगदीश पाटनवार एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोगी प्राध्यापक भूपेन्द्र पाटनवार, अरुण नेताम, अमित मरावी, नीलकंठ यादव, प्रकाश पटेल, जितेन्द्र पांडेय तथा मुरारी कास्कर की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में NSS के छात्र-छात्राओं में योगेश पटेल, रवि प्रकाश जायसवाल, विनय पटेल, गौरव साहू, अरविन्द, पूजा जगत, अंजू पटेल, भूमिका पटेल, तनुश्री एवं प्रतिभा पटेल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछकर विषय की व्यावहारिक समझ प्राप्त की। यह आयोजन शिक्षा, तकनीक एवं सामाजिक चेतना के समन्वय का सशक्त उदाहरण बनते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और डिजिटल रूप से सक्षम नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता नजर आया।









