bilaspur
15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, सीपत क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों में सन्नाटा पसरा है ना ही तैयारी? Khabar 36 Garh is News bilaspur

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कछार के छोटे किसान रामकुमार साहू एवं अनंतराम साहू का धान खरीद कर किया विधिवत शुभारंभ

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर,15 नवंबर 2025/ जिले में आज से समर्थन मूल्य धान खरीदी की शुरुआत हो गई। बिलासपुर जिले में सेंदरी से इसकी शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इसका शुभारंभ किया। ग्राम कछार के छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीद कर इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। श्री साव ने खरीदी केंद्र पर दोनों किसान का तिलक लगाकर स्वागत किया। उनके धान की तौलाई कर बोहनी किया गया। विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

