bilaspur

संसाधनों के अभाव में शिक्षा का अलख जगाना पुण्य का कार्य : विधायक सुशांत ? Khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

रचनात्मक पहलों से ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवार रहा विद्यालय : दीपक शर्मा

वार्षिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

उत्कृष्ट गतिविधियों से लेकर बोर्ड टॉपर्स तक—मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों ने मोमेंटो व मेडल देकर किया सम्मानित

          Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: विरानी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, सीपत में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कबड्डी मैच में उन्होंने खुद खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर सिटी बजाते हुए मैच की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता मौजूद रहे।

संसाधनों के अभाव में शिक्षा का अलख जगाना पुण्य का कार्य : सुशांत

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सीपत क्षेत्र का यह विद्यालय सीमित संसाधनों में भी शिक्षा का दीप जलाए हुए है। यह केवल पढ़ाई नहीं, पुण्य का कार्य है। विद्यालय परिवार व शिक्षकों की यह निष्ठा सराहनीय है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को तकनीक के सही उपयोग का संदेश देते हुए कहा कि आज बच्चे मोबाइल को बेडरूम तक ले जा रहे हैं। मोबाइल पारिवारिक जीवन को नष्ट कर रहा है। तकनीक बढऩे के लिए है, जीवन को बिगाडऩे के लिए नहीं। सोशल मीडिया का उपयोग जागृति के लिए होना चाहिए, विकृतियों के लिए नहीं। सुशांत शुक्ला ने कहा कि यदि अभिभावक और बच्चे मिलकर एक माह मोबाइल उपयोग का अनुशासन अपनाएं तो बड़ा परिवर्तन संभव है। रात में रील देखोगे तो सुबह स्कूल देर से जाओगे। मोबाइल की आदत छोड़ोगे तो दिनचर्या सुधरेगी, ऊर्जा बढ़ेगी और पढ़ाई में ध्यान लगेगा। उन्होंने विद्यालय को सुझाव दिया कि छात्रों को एनएसएस और एनसीसी में अधिक संख्या में जोड़ें, ताकि उनमें अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके।

रचनात्मक पहलों से ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवार रहा विद्यालय : दीपक शर्मा

मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विरानी पब्लिक स्कूल रचनात्मक कार्यक्रमों और शिक्षा–संस्कार के उत्कृष्ट समन्वय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य यह विद्यालय वर्षों से निरंतर कर रहा है। खेल, शिक्षा, संस्कृति हर क्षेत्र में यहां के बच्चों की उपलब्धियां बताती हैं कि यह स्कूल केवल पढ़ाई नहीं, बच्चों का भविष्य गढऩे का ध्येय रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि संस्कार और अनुशासन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। संस्कारित बच्चे ही समाज को नई दिशा देते हैं। खेलों से टीम भावना और नेतृत्व विकसित होता है, इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रहना चाहिए।

वार्षिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

अतिथियों ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ट्राफी, मोमेंटो और मेडल पहना कर सम्मानित किया। मंच पर एनटीपीसी इंटक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सलीम वीरानी और विद्यालय की प्राचार्या तारागिरी भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन प्रदीप पांडेय व रितु डोंगरे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

विरानी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, सीपत में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!