अंतविर्भागीय समन्वय बैठक (बीटीएफ) का हुआ आयोजन ? Khabar 36 Garh is News bilaspur

21 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान प्रांरभ होने की जानकारी दिया गया

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सोमवार 15 दिसम्बर 2025 को विकासखंड मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तुरी में खंड चिकित्सा अधिकारी कक्ष में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय कुष्ठ खोज अभियान, राष्ट्रीय फायलेरिया मुक्त अभियान, विफ्स कार्यक्रम एवं अनीमिया मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु विकासखंड मस्तुरी के समस्त विभाग प्रमुखों का अंतविर्भागीय समन्वय बैठक (ब्लाक टास्क फोर्स) का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग मस्तुरी के उपस्थिति में किया गया। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार द्वारा दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान प्रांरभ होने की जानकारी दिया गया एवं एसडीएम महोदय के समक्ष विकासखंड मस्तूरी के समस्त विभाग प्रमुखों से कार्यक्रम की सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु सहयोग करने की अपील किया गया। बीईटीओ संतोष महिलांगे द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को विकासखंड मस्तूरी में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 50945 बच्चों को 278 बूथों में पोलियों की खुराक पिलाई जावेगी एवं दूसरे दिन 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को छुटे हुये बच्चों को उनके घर-घर जाकर टीम द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। भूपेन्द्र देवांगन, बीपीएम द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि इसके लिए पुरे विकासखंड में 278 बूथो में 567 सदस्यों की टीम बनाई गई है, और इसके सुपरविजन के लिए 53 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है, बूथ स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाडी केन्द्र एवं स्कूलों में बनाई गई है। इस टीम के अलावा हाईरिस्क एरिया, सल्म एरिया, घुमन्तु लोगों के बच्चों की पोलियो की खुराक पिलाने की अलग अलग व्यवस्था बनाई गई है ताकि पूर्ण रूप से विकासखंड मस्तूरी सहित पुरे भारत वर्ष को पोलियो मुक्त बरकरार रखने हेतु कहा गया। साथ ही साथ 8 दिसम्बर 25 से 31 दिसम्बर 2025 तक राष्ट्रीय कुष्ठ खोज अभियान प्रांरभ हो गई है, 10 फरवरी 2025 से फायलेरिया मुक्त अभियान प्रांरभ होने की जानकारी भी उनके द्वारा दिया गया। अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 0 से 59 माह के बच्चों को आंगनबाडी स्तर पर विफ्स की टेबलेट वितरण एवं 6 से 10 वर्ष के बच्चों को आयरन की गोली वितरण करने की जानकारी भी समस्त विभाग प्रमुखों को बीपीएम के द्वारा दिया गया। तत्पष्चात बैठक प्रमुख प्रवेश पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग मस्तूरी द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये सहयोग करने हेतु आदेशित किया गया एवं 21 दिसम्बर को रविवार होने और कार्यालय अवकाश रहने के संबंध में संबंधित कर्मचारी जिनकी डयूटी लगाई गई है, उन्हें समय से उपस्थित रहने एवं सजग रहने हेतु स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक पीएचसी में काम्बेक्ट टीम तैयार रहने हेतु भी निर्देशित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से निम्न अधिकारी, कर्मचारी एवं विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही प्रवेश पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग मस्तूरी, डा. अनिल कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी (मस्तूरी एवं सीपत क्षेत्र) महिला एवं बाल विकास विभागखंड शिक्षा अधिकारी, उप खंड शिक्षा अधिकारी (मस्तूरी एवं सीपत क्षेत्र) अनुविभागीय अधिकारी (पीडब्ल्युडी) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अधीक्षण यंत्री (विद्युत) संतोष महिलांगे, बीईटीओ भूपेन्द्र देवांगन, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, विकासखंड लेखा प्रबंधक राधेष्याम सूर्यवंशी, विकासखंड डाटा प्रबंधक सेक्टर सुपरवाईजरर्स एवं एलएचव्ही हीरालाल यादव, सुनिता मधुकर, मीना जान, बीसी मितानिन कार्यक्रम मितानिन प्रशिक्षिका मितानिन कार्यक्रम उपस्थित थे
