कवर्धा

भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा किसानो पर फिर भड़के।
विचलित होकर रोजाना किसानो को धमका रहे हैं

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा किसानो पर फिर भड़के।
विचलित होकर रोजाना किसानो को धमका रहे हैं



___________________
कवर्धा। भाजपा के प्रत्याशी विजय शर्मा पिछले एक सप्ताह में लगातार किसानों को तो कभी बेरोजगारों को धमका रहे हैं। कल उनकी एक और नई वीडियो वायरल हुई है जिसमे वे किसानों को फिर से धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके झूठे वादे पर भाजपा चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष और पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने जनता से माफी मंगवा चूके हैं और खुद विजय बघेल ने भी जनता से माफ़ी मांग चुके हैं। धान का मूल्य 32 सौ करने पर किसान भाई काफी गदगद दिख रहे हैं और भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा से सवाल करने पर बौखला जा रहे हैं। आखिर क्या हो गया है विजय शर्मा को इतना गुस्सा कर रहे हैं। अकबर भाई को कवर्धा क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिलते हुए देख वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अभी विजय शर्मा विधायक बने नही हैं तो इतना डरा धमका रहे हैं बनने के बाद तो क्या करेंगे समझ नही आ रहा। कांग्रेसियों ने कहा कि हार के डर से बौखलाए विजय शर्मा कवर्धा क्षेत्र के भोले भाले भाले लोगों को बरगला रहे हैं। झूठी दिलासा और आश्वासन दे रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों इस बात का भी खुलासा कर दिया कि कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने ग्राम कटंगीकला के जिन लोगों को वन अधिकार पट्टाधारी होने के नाम प्रस्तुत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने दबाव डालने का आरोप लगाया था वे सभी भाजपा के कार्यकर्ता थे। कटंगीकला के वन अधिकार पट्टाधारियांे ने मीडिया के सामने बताया कि किसी भी वन अधिकारी, कर्मचारी ने कांग्रेस को वोट देने की बात नहीं कही है। इन दोनो मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कटघरे में है। जन समर्थन ना मिलने से विजय शर्मा नये-नये षडयंत्र रच रहे है लेकिन सचाई सामने आने से उनकी पोल खुल रही है।

शर्मा ने अपनी और पार्टी की छवि खराब की

कांग्रेसियों ने कहा कि अकबर भाई को क्षेत्र की जनता से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन और आशिर्वाद से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा उल जलूल बयान दे रहे हैं। ऐसे में विजय शर्मा खुद अपनी और पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के षडयंत्र का खुलासा कर देने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। छत्तीसगढ़ क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजू तिवारी, लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण पटेल, कवर्धा कृषि मंडी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, कवर्धा नगर पालिका परिषद के पार्षद मोहित माहेशवरी, कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे, सीमा अगम अनंत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा कांग्रेस पार्टी की मजबूती को देखते हुए विचलित हो गए है। किसानों पर अपनी खीझ उतार रहे हैं

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!