bilaspur

मस्टर प्लान के साथ दरगाह कमेटी, ग्राम पंचायत,जिला प्रशासन के साथ मिलकर करेंगे विकास कार्य : सलीम राज वक्फ बोर्ड अध्यक्ष , khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

तीन दिवसीय सालाना उर्स का हुआ समापन, देशभर से पहुंचे हजारों जायरीन, अमन-चैन की मांगी दुआ

डां सलीम राज वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने दादी अम्मा साहिबा दरगाह में सेंड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की गई


Mohmmad Nazir Hossain chief editor


ख़बर 36 गढ़ बिलासपुर न्यूज़:
बिलासपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर दादी अम्मा साहिबा खम्हरियां के 38 वें सालाना उर्स पाक का समापन मंगलवार को कुल की फातेहा के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले इस रूहानी जलसे में देशभर से हजारों जायरीन शामिल हुए। उर्स के दौरान मुशायरा, तकरीर (प्रवचन), कव्वाली और धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चली, जिसने माहौल को सूफियाना रंग से भर दिया।

अंतिम दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे  तिलावत कर समापन सत्र की शुरुआत की। इसके कुरानखानी नात मनकबत महफ़िल रस्में दस्तारबंदी व एख्तेतामे उर्स का ऐलान ख़लीफा ए शेखूल इस्लाम व कायदे मिल्लत किछौछा शरीफ़ सैय्यद मोहम्मद जाहिर आगा क़ादरी साहब बिलासपुर ने पेश की।
कार्यक्रम के अंत में  सैय्यद मोहम्मद जाहिर आगा क़ादरी साहब बिलासपुर ने अमन-चैन की दुआ मांगी। दुआ के दौरान सभी धर्मों के हजारों जायरीन ने हाथ उठाकर “आमीन” कहा और देश-दुनिया में भाईचारा व सलामती की दुआएं मांगी ।
उर्स के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने सीपत पुलिस विभाग व ग्राम पंचायत, व्यापारी और मुस्लिम समाज के साथ-साथ सभी का आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में खादिम अब्दुल वहाब खान उर्स कमेटी चेयरमैन मोहम्मद इमरान खान, सेकेट्री इशांक खान,फिरोज खान,इबरार खान,अशद खान, सैय्यद जौहर अली, सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



कुल की फातेहा में उमड़ी भीड़ छींटा पाने को आतुर रहे जायरीन

उर्स के अंतिम दिन कुल की फातेहा के बाद जायरीनों को गुलाब जल से “कुल का छींटा” देने की विशेष व्यवस्था की गई। इसके लिए कमेटी की ओर से चार बड़े कम्प्रेशर मशीन लगाए गए थे। मान्यता है कि कुल का छींटा लेने से बीमारियां दूर होती हैं और बरकत मिलती है। इसी वजह से हजारों जायरीन इस मौके पर शामिल हुए।



कव्वाली ने बांधा समा,रातभर झूमते रहे दादी अम्मा साहिबा के दीवान

उर्स के दुसरे दिन बरेली के मशहूर कव्वाल मोहम्मद ताहिर चिश्ती आडियो विडियो सिंगर शेरगढ़ बरेली उत्तर प्रदेश ने अपने सूफियाना कलाम से ऐसा समां बांधा कि जायरीन पूरी रात झूमते रहे। कव्वाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज,पूर्व अध्यक्ष हज कमेटी मोहम्मद असलम खान, फैज़ान अहमद शिबू ,सैय्यद अकबर बक्शी,इकबाल हक पूर्व अध्यक्ष इतेजामिया कमेटी लुतरा शरीफ, इरशाद अली अध्यक्ष लुतरा शरीफ, मोहम्मद सिराज,उस्मान खान,वारिष्ट पत्रकार मोहम्मद नज़ीर हुसैन, सैय्यद इंसान अली,रियाज़ अशरफी ,एजाज खान अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष जिला, मौजूद रहे। इस पूरे सालाना उर्स के दौरान मंच संचालन मोहम्मद तौफीक साहब साथ में मुर्तुजा मौलाना, मोहम्मद अब्दुल्ला साहब,हाजी अनवारूल हक ने किया

इस दौरान अपने संबोधन में
अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा खादिम व उर्स कमेटी को इस बार कव्वाली मैदान में बेहतरीन शानदार इंतेजाम किए दादी अम्मा साहिबा के 38वें सालाना उर्स पर पहुंचे हजारों की संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जायरीन अपने मुराद लेकर दादी अम्मा जहां दादी अम्मा सभी की मुराद को पूरी करती है डॉ राज ने आगे कहा कि सीपत क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में होंगे विकास कार्य दादी अम्मा साहिबा दरगाह में सेंड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की गई,। क्षेत्र में आने वाले समय मे मस्टर प्लान के साथ दरगाह कमेटी, ग्राम पंचायत,जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्य करेंगे।

मीना बाजार और झूले बने आकर्षण का केंद्र

उर्स मेले में बड़ी संख्या में दुकानें और झूले लगे थे। जायरीनों ने दरगाह में हाज़िरी लगाने के बाद खरीदारी और झूले का खूब आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह देखा गया।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने चढ़ाई चादर, मांगी अमन की दुआ

उर्स के अवसर पर छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान प्रदेश में अमन, सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
रात में आयोजित कव्वाली के दौरान इंतेजामिया कमेटी ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों को दस्तार एवं मोमेंटो से सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!