छुरिया

कल्लूबंजारी स्कूल में पांचवा न्यौता भोज आयोजित

Mohammad Nazir Hussain chattisgarh


कल्लूबंजारी स्कूल में पांचवा न्यौता भोज आयोजित

राजनांदगांव से मुजम्मिल खान की रिपोर्ट
राजनांदगांव छुरिया: ख़बर 36 गढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में चलायी जा रही न्यौता भोज का लाभ बच्चों को  मिल रहा है।
       प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के  तहत छुरिया विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में न्यौता भोज निरंतर जारी है। गत शनिवार को आराधना महिला स्वयं सहायता कल्लूबंजारी के द्वारा पांचवा अतिरिक्त न्यौता भोज के तहत शाला के 126 बच्चों को खीर, पुड़ी, अचार, पापड़ खिलाकर स्कूल शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण योजना में सहभागिता प्रदान किया।
         शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में गत 2 मार्च से जारी न्यौता भोज का आयोजन नियमित से प्रत्येक माह सप्ताह निरंतर जारी है। पहला सप्ताह गत 2 मार्च शनिवार को शाला के उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी के द्वारा 124 बच्चों को दूसरा सप्ताह गत 7 मार्च शुक्रवार को पालक जयपाल यादव द्वारा 113 बच्चों को प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी द्वारा तीसरा  सप्ताह गत 16 मार्च को 129 शनिवार एवं चौथा सप्ताह गत  22 मार्च शुक्रवार को 116 बच्चों को तथा पांचवा सप्ताह आराधना महिला स्वयं सहायता कल्लूबंजारी द्वारा गत 30 मार्च शनिवार को 126 बच्चों को बारी-बारी से खीर,पुड़ी, अचार,पापड़ एवं फल खिलाकर न्यौता भोज कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में चलायी जा रही न्यौता भोज के आयोजन से अब तक 608 बच्चे लाभांवित हो चुके हैं।
       आराधना महिला स्वयं सहायता कल्लूबंजारी द्वारा आयोजित पांचवा  न्यौता भोज में शाला के प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी,उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी,तिलक राम बढ़ई, शोभराय कार्ते एवं अतिथि शिक्षक रोमन कुमार साहू,सफाई कर्मचारी गजेन्द्र कुमार कोहकट्टा, रसोईया चित्रा बाई कोर्राम, चैतीबाई साहू एवं नरबदिया बाई पटेल आराधना महिला स्वयं सहायता कल्लूबंजारी के अध्यक्ष निराशा बाई पटेल एवं  सचिव तृप्ति बाई पटेल सहित 126 छात्र- छात्राएँ सामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!