sipat NTPC

नशे के विरूद्ध बिलासपुर, सीपत पुलिस का ’’प्रहार’’, दो गांजा तस्करो से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद ? Khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

नशे का व्यापार करने वाले आरोपियो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कर संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर जानकारी एकत्र कर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही





श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियो पर लगातार की जा रही है कार्यवाही

02 गांजा तस्करो से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।

ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना सीपत की नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही

नशे का व्यापार करने वाले आरोपियो के विरूद्ध एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कर संलिप्त आरोपियो के फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन कर जानकारी एकत्र कर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी:- देवकुमार सूर्यवंशी पिता साहेब लाल सूर्यवंशी उम्र 46 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
बाल कृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू पिता लालमन सिसोदिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त सामग्री:- मादक पदार्थ गांजा वजन करीब 22 किलोग्राम किमती करीब 03 लाख 30 हजार रू



मोहम्मद नज़ीर हुसैन चीफ़ एडिटर
सीपत न्यूज़:- नशे का व्यापार कर रहे दो लोगों को ग्राम पंचायत मटियारी में पकड़े जंहा श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे जो आज दिनाॅक 15.05.2025 को तडके थाना सीपत को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मटियारी शिव मंदिर के पीछे मकान में भारी मात्रा में झाडु बेचने की आड में झाडु जैसे आकृति का भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैकेट किया हुआ मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर थाना सीपत व ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये घटना स्थल ग्राम मटियारी जाकर रेड कार्यवाही कर उक्त आरोपियों से झाडु जैसे आकृति का भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक किया गया 10 पैकेट बरामद किया गया जिसे चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसके संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी देवकुमार सूर्यवंशी एवं बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू के कब्जे से ब्राउन टेप से लपेटे गए 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 22 किलो ग्राम कुल किमती करीब 03 लाख 30 हजार रू बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है मामले में थाना सीपत में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट दर्ज कर विधिअनुसार कार्यवाही की जा गई है। आरोपिगणो से नशे की सामग्री के संबंध में पुछताछ की गई है प्रकरण की विवेचना दौरान गिरफ्तार आरोपीयो एवं संलिप्त लोगो के संबंध में फायनेन्श्यिल इन्वेस्टीगेशन बाद जानकारी एकत्र कर विधिअनुसार एण्ड-टु-एण्ड विवेचना कार्यवाही की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल, निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी सीपत, निरीक्षक अजहरउददीन प्रभारी ए.सी.सी.यू. सउनि शिवसिंह बक्साल प्र. आर देवमुन पुहुप, राहुल सिंह, कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह आर. संजय यादव, अविनाश कश्यप, राजेन्द्र साहू की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!