bilaspur

बच्चों की प्रतिभा पर स्कूल को गर्व,गांव के लिए गौरव का क्षण : सरस्वती देवी अध्यक्ष khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

सावित्री लदेर संस्थापक स्व बालक दास सेवा संस्थान : का कहना है कि  आज हमारे बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं है। शिक्षक,पालक और समाज तीनों मिलकर यदि आगे बढ़ेंगे,तो स्कुल मड़ई शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा

मड़ई स्कूल में रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन , बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की छटा

अतिथियों ने दीप बाई साहू को उनके सवालों के सहीं जवाब देने पर पुरस्कृत किया गया

शिक्षा, संस्कृति और संस्कार का संगम बना मड़ई का वार्षिकोत्सव

          Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर 31 जनवरी 2026: मस्तूरी विकासखंड मड़ई स्कूल के पावन अवसर पर शनिवार को संकुल केंद्र बिटकुला के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक के संयुक्त तत्वाधान मड़ई में  भव्य एवं रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने पूरे ग्राम के साथ ही क्षेत्र को उत्सवमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती देवी बिंझवार अध्यक्ष जनपद पंचायत उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश सुर्या सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत, दीपक शर्मा अध्यक्ष सीपत भाजपा मंडल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय पांडेय, सरपंच मड़ई, राजेंद्र पाटले सरपंच जाजीं, नागेश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सोठी,वारिष्ट पत्रकार मोहम्मद नज़ीर हुसैन, विनोद साहू, विदेशी राम टेगंवर, शेषनरायण साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस सीपत, संतोष लास्की, प्रमोद शर्मा,कमलकांत साहू,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ,पंचगण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। शाला परिवार द्वारा सभी अतिथियों का मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष सरस्वती देवी जनपद पंचायत मस्तूरी ने कहा कि स्कूल के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे संकुल के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। चंद्र प्रकाश सुर्या सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाना ही सच्ची शिक्षा है। यह वार्षिकोत्सव नहीं, बल्कि आने वाले उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन गांव की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं।

शिक्षा को किताबों से निकालकर मंच तक लाना ही हमारा लक्ष्य : दीपक शर्मा अध्यक्ष भाजपा सीपत मंडल

दीपक शर्मा अध्यक्ष सीपत भाजपा मंडल ने कहा कि  स्कुल का यह वार्षिकोत्सव हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर उनके भीतर छिपी कला, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता को मंच देना है। सावित्री लदेर संस्थापक स्व बालक दास सेवा संस्थान ने कहा कि  आज हमारे बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं है। शिक्षक, पालक और समाज तीनों मिलकर यदि आगे बढ़ें, तो स्कुल मड़ई शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की प्रतिभा देखकर अतिथि एवं उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री राजेश कुमार राजगीर, शिक्षक श्री उमेश कुमार, ज्योतिदास पाण्डेल, रणजीत पाटनवार  प्राथमिक प्रधान पाठक श्रीमति शांता साहू, सहायक शिक्षक श्री विजय मिरी, संकुल समन्वयक श्री विजय गौरहा, संकुल प्राचार्य श्रीमती प्रसाद मेडम जी, रोहित खूंटे सहित शिक्षक व सहित समस्त ग्रामवासियों, पालकों एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!