कवर्धा

कवर्धा के मतदाताओं ने दिया भरपूर आशीर्वाद,भारी बहुमत से जीतेगी कांग्रेस

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

कवर्धा के मतदाताओं ने दिया भरपूर आशीर्वाद,भारी बहुमत से
जीतेगी कांग्रेस

कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर का दावा,प्रथम चरण के मतदान में सभी सीट जीतेगी कांग्रेस
ख़बर 36 गढ़ न्यूज
कवर्धा:- कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा है कि चुनाव में मतदाताओ ने कोंग्रेस को भरपूर आशीर्वाद दिया है।उन्होंने कवर्धा से एकतरफा जीत का दावा किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों के हित में कार्य किया है कांग्रेस ने अपने वायदे को निभाया तथा 2018 के घोषणापत्र के बिंदुओं को पूरा किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है।सरकार ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों की जेब तक पैसा पहुंचाया।कवर्धा में विकास के इतने बड़े बड़े कार्य हुए हैं कि इसको बताने में ही एक घंटा लग जायेगा।

करेंगे सभी वर्गों के हित में कार्य,लोगों की जेब में
पहुंचेगा पैसा

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि पिछली बार की तरह ही कांग्रेस ने इस बार भी बहुत अच्छा घोषणापत्र लाया है।किसानों का कर्जा फिर माफ किया जाएगा,32 सौ रुपया क्विंटल में प्रति क्विटल धान खरीदा जाएगा। महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ किया जाएगा।रसोई गैस सिलेंडर पर प्रति बार 5 सौ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। 2 सौ यूनिट तक की बिजली फ्री रहेगी। के जी से लेकर पी जी तक की पढ़ाई निशुल्क रहेगी।दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में सरकार पूरा इलाज निशुल्क कराएगी। गरीब परिवार को 10 लाख तथा एपीएल परिवार को 5 लाख रुपए तक की मेडिकल बीमा की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ के विकास
के लिए कांग्रेस कटिबद्ध

प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के हवाले से बताया कि प्रदेश में अभी जो योजनाएं चल रही है, वे योजनाएं आगे भी चलती रहेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कटिबद्ध है।
मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में भारी बहुमत से जीत का दावा करते हुए प्रदेश में अबकी बार 75 पार का कांग्रेस का नारा सही साबित होने का दावा किया।प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर के अनुसार 2018 में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस ने 18 में से 17 सीट जीती थी,इस बार प्रथम चरण की सभी 20 सीटों में 20 सीट जीतेगी।

मतदाताओं को दिया धन्यवाद

यह पूछने पर कि इस बार उनकी कितने वोटों से जीत होगी, उनका कहना है कि विकास की जीत होगी।प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!