शहीद धनीराम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीपत को 14 रनों से हराकर बोइदा इलेवन बनी विजेता : khabar 36 Garh news bilaspur chhattisgarh

हार जीत दोनों से अनुभव मिलता है,,,, दीपक शर्मा

Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर ,,,,, मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोठी के पिपरानार एनटीपीसी मैदान में अमर शहीद धनीराम सिंह ठाकुर स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मैच में बोइदा वर्सेज सीपत के बीच हुआ जहां क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीपत टास जीतकर बोइदा को पहले बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया जहां बोइदा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाकर सीपत को 84 रनों का लक्ष्य दिया जहां पर सीपत की टीम 69 रनों पर सिमट गई बोइदा ने रोमांचक मैच में सीपत को 14 रनों से हराया l प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया,जिसमें तृतीय स्थान लुतरा चतुर्थ स्थान खम्हरियां को प्राप्त हुआ l फाइनल मैच के मुख्य अतिथि दीपक शर्मा अध्यक्ष भाजपा सीपत मंडल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया l इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है ,लेकिन हार से कुछ सीखने का अनुभव मिलता है l हर मैदान में हमे कड़ी मेहनत और लगन से काम करना चाहिए l जीत उन्हीं की होती और अनुशासन खिलाड़ी भावना से खेल को खेलते हैं l मैच में विशिष्ट अतिथि नीमा गोपी वस्त्रकार सरपंच सोठी, सतीश पाटनवार, नागेश्वर सिंह ठाकुर,फिरत राम अनंत, घनश्याम सिंह ठाकुर, रामफल धीवर, रामेश्वर जयसवाल,जी पी राज, जितेंद्र लास्कर, आदि सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और और उन्हें शुभकामनाएं दी l वहीं फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बोइदा इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाया जवाब में सीपत की टीम ने जीत का लक्ष्य का पीछा करते 69 रन ही बना पाए l प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज कमलेश बोइदा को 1000 हजार नगद सौजन्य फिरत राम अनंत सरपंच ग्राम पंचायत मड़ई, फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच 500/ यशवंत बोइदा को सौजन्य धमेंद्र पटेल ,बेस्ट बल्लेबाज आकाश सीपत को 300/ दिया गया वही प्रथम पुरस्कार बोइदा को 15 हजार व ट्रॉफी शहीद धनीराम की स्मृति में दिलीप सिंह व दिनेश सिंह ठाकुर के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार सीपत को 10 हजार एवं ट्रॉफी जेएमडी कप क्रिकेट क्लब सोठी द्वारा, तृतीय पुरस्कार लुतरा को 5 हजार एवं ट्रॉफी नागेश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सोठी द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार खम्हरियां को 3 हजार एवं ट्रॉफी स्वर्गीय दिनेश सिदार की स्मृति में) सौजन्य पाटले फ्रैंड क्लब परसापाली के द्वारा प्रदान किया गया वहीं इस आयोजन प्रतियोगिता को सफल बनाने में तामेश प्रजापति, संजय नेताम,लोकेश ठाकुर, जे डी महंत, शुभम जयसवाल,सरजू, मानसिंह मरावी एवं क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय रहा l









