bilaspur

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से ₹9 करोड़ 28 लाख 21 हजार के कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर।  मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात देते हुए विधायक दिलीप लहरिया के सतत प्रयासों से विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों हेतु कुल ₹9,28,21,000 (नौ करोड़ अट्ठाईस लाख इक्कीस हजार रुपए) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक, पर्यटन एवं सिंचाई सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा।

ग्राम कनई (खोंधरा) कनई बीट कक्ष क्रमांक 42 आरएफ 01 नग देवगुड़ी निर्माण कार्य के लिए ₹5.00 लाख की स्वीकृति

बोईरपड़ाव नेचर कैम्प (खोंधरा) जीर्णोद्धार – ₹14.90 लाख

पर्यटन संवर्धन हेतु नेचर कैम्प के उन्नयन के लिए ₹14.90 लाख की स्वीकृति, जिसमें –

1. कैम्प मरम्मत एवं उन्नयन – ₹7.20 लाख
2. किचन निर्माण/उन्नयन/इक्विपमेंट – ₹2.00 लाख
3. स्टाल निर्माण – ₹2.00 लाख
4. गार्डन विकास एवं सौंदर्यीकरण – ₹0.60 लाख
5. किड्स प्ले/एंटरटेनमेंट जोन – ₹1.50 लाख
6. वॉच टावर मेंटेनेंस – ₹0.10 लाख
7. ट्री हाउस मेंटेनेंस – ₹0.10 लाख
8. विविध व्यय – ₹1.40 लाख

सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी स्वीकृति

भरारी व्यपवर्तन योजना (मस्तूरी) –
जलद्वारों एवं उपकरणों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु
₹1,28,45,000 (एक करोड़ अट्ठाईस लाख पैंतालीस हजार रुपए)

पोड़ी जलाशय योजना सुदृढ़ीकरण (मस्तूरी)
₹7,79,86,000 (सात करोड़ उन्यासी लाख छियासी हजार रुपए)

कुल स्वीकृत राशि  ₹9 करोड़ 28 लाख 21 हजार

इन सभी कार्यों की सम्मिलित स्वीकृति से मस्तूरी क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी। विशेष रूप से सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा

“मस्तूरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी है। क्षेत्र के किसानों, युवाओं एवं आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी बड़े कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे।”
क्षेत्रवासियों ने इन ऐतिहासिक स्वीकृतियों के लिए विधायक श्री दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!