bilaspur

बासी भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी (फूड प्वाइजनिंग): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचकर विधायक दिलीप लहरिया ने जानी मरीजों का हाल-चाल

मरीजों को दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी ना हो : विधायक लहरिया



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/ विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में बासी भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत अचानक खराब (फूड प्वाइजनिंग) होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किये, विधायक श्री लहरिया ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मरीजों के उपचार की विस्तृत जानकारी लिये।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मरीजों को समय पर बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों को दवाइयों, जांच और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान विधायक श्री लहरिया ने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर शंकर यादव, लखन टंडन, मनोहर कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, रितुराज भार्गव, राहुल यादव एवं धर्मेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!