bilaspur

विधायक दिलीप लहरिया की सक्रियता व प्रयास का हुआ असर: मस्तूरी विधानसभा में सड़क, पुल एवं सिंचाई सहित 217.15 करोड़ रुपये के 32 प्रोजेक्ट बजट में हुए शामिल khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

सड़क,शिक्षा,सिंचाई से युवा किसानों को मिलेगी सुविधाएं,होंगे क्षेत्र में विकास: विधायक दिलीप लहरिया

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर:- मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विधायक श्री दिलीप लहरिया के निरंतर प्रयासों एवं सक्रियता से सड़क, पुल, शैक्षणिक अधोसंरचना एवं सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कुल 217.15 करोड़ रुपये (दो सौ सत्रह करोड़ रुपये) के विकास कार्य वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में शामिल किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा एवं सिंचाई सुविधाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी।

बजट में शामिल प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं

  1. मस्तूरी–मल्हार–जोंधरा–लवन मार्ग (32 किमी) – 2560.00 लाख
  2. दर्रीघाट–लावर–कोनी–इटवापाली–गिधपूरी मार्ग (25 किमी) – 2000.00 लाख
  3. नवाडीह चौक से सीपत झलमला मार्ग (12.60 किमी) – 960.00 लाख
  4. कोरबी–खोधरा मार्ग (5.8 किमी) – 560.00 लाख
  5. बकरकुदा से मटिया पहुँच मार्ग (6 किमी) – 480.00 लाख
  6. कैमाडीह–कारीछापर–जुहली मार्ग (4 किमी) – 400.00 लाख
  7. ग्राम गोबरी से भटचौरा मुख्य मार्ग पक्की सड़क निर्माण – 320.00 लाख
  8. पिपरानार–मड़ई मार्ग (3 किमी) – 300.00 लाख
  9. बिटकुला–पैगवा–कुंदरूनार (3 किमी) एवं लुतरा–चंगोरी (2 किमी) मार्ग – 300.00 लाख
  10. पेंड्री–खोरसी एवं लुतरा–खम्हरिया मार्ग – 240.00 लाख
  11. नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी भवन निर्माण – 465.00 लाख
  12. शासकीय हाई स्कूल सुलौनी भवन निर्माण – 75.23 लाख
  13. खैरा–देवरी मार्ग (3.60 किमी) – 320.00 लाख
  14. कुकदा–उड़ागी–महिभाट–बसहा मार्ग में बजरंग नाला पर उच्चस्तरीय पुल – 400.00 लाख
  15. पाली–सरवानी मार्ग पर अरपा नदी में उच्चस्तरीय पुल – 760.00 लाख
  16. मोपका से सीपत फोरलेन मार्ग (15 किमी) – 3000.00 लाख
  17. लालखदान से सिरगिट्टी फोरलेन मार्ग (10 किमी) – 1000.00 लाख
  18. मेलनाडीह से मस्तूरी नहर मार्ग (30 किमी) – 3000.00 लाख
  19. तेंदुआ से मुड़पार सड़क (4.27 किमी) – 251.66 लाख
  20. कोहरौदा से दलदली (भाटापारा टिकारी) मार्ग (4.47 किमी) – 296.81 लाख
  21. लोहडाबोर से सुकुलकारी सड़क (6.29 किमी) – 396.13 लाख
  22. कुली कुकदा से बसहा मार्ग में पुल निर्माण – 201.00 लाख

सिंचाई से संबंधित स्वीकृत कार्य

  1. लीलागर नदी पर निर्मित बोहारडीह एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना बोहारडीह – 260.00 लाख
  2. लीलागर नदी पर निर्मित केवटाडीह एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना केवटाडीह – 260.00 लाख
  3. ग्राम बुढ़ीखार जलाशय का उन्नयन एवं नवीनीकरण – 300.00 लाख
  4. अरपा नदी पर निर्मित कोनी एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना मगरउछला – 260.00 लाख
  5. पाली एनीकट में सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना निर्माण – 450.00 लाख
  6. जेवरा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत व लाईनिंग कार्य – 200.00 लाख
  7. लावर माईनर, आंकडीह माईनर, मुड़पार माईनर एवं टिकारी सब माईनर का मरम्मत व लाईनिंग – 285.00 लाख
  8. कोहरौदा ग्राम में उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण – 300.00 लाख
  9. खारंग जलाशय की पंधी माईनर एवं खजुरी माईनर का जीर्णोद्धार – 300.00 लाख
  10. खारंग जलाशय के बांयी तट मुख्य नहर के रिस्दा शाखा नहर एवं माईनर नहरों का नवीनीकरण व जीर्णोद्धार – 500.00 लाख

विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, किसानों को सिंचाई की सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक श्री लहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!