bilaspur

एसईसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का सफल समापन: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


डबल्यूसीएल बना विजेता, एसईसीएल को मिला दूसरा स्थान



Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर 14 मार्च 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेजबानी में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी शतरंज प्रतियोगिता 2025–26 का समापन समारोह दिनांक 14 मार्च 2026 को एसईसीएल वसंत विहार टाउनशिप स्थित वसंत क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार उपस्थित रहे।
समापन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी – योजना/ परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधिगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं होतीं, बल्कि विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, सीखने की भावना और निष्पक्ष खेल की भावना है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वितीय स्थान पर रही, जबकि महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कोल इंडिया की सभी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ-साथ सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर के खेल कौशल, एकाग्रता और रणनीतिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जनसम्पर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!