bilaspur

कांग्रेस बूथ स्तर पर होगी मजबूत हर पंचायत में एक कांग्रेस अध्यक्ष होगा,काम करने वालों को मिलेगी जिम्मेदारी: विधायक लहरिया khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

बूथ व पंचायत स्तर पर 12-12 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी

संगठन सृजन को लेकर कांग्रेस की हुई संगठनात्मक बैठक , प्रभारी शाहनवाज हुसैन ने कहा : समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा दायित्व, जमीनी मजबूती ही लक्ष्य

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय विश्रामगृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन सृजन के तहत विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें पूर्व जिपं. सदस्य अशोक सूर्यवंशी को खांडा मंडल, देव सिंह पोर्ते को सोंठी मंडल, दुर्गा तिवारी को सीपत मंडल, मनोज खरे को पंधी मंडल तथा पंकज राठौर को गतौरा एरमसाही मंडल का प्रभारी बनाया गया। मुख्य रूप से उपस्थित संगठन सृजन प्रभारी शाहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल पद बांटना नहीं बल्कि ऐसे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन करना है, जो पार्टी की विचारधारा को गांव गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूत टीम तैयार करना ही आने वाले समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।


मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर ग्राम पंचायत में एक कांग्रेस अध्यक्ष होगा और बूथ व पंचायत स्तर पर 12-12 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चयन केवल कागजों में नहीं होगा, बल्कि धरातल पर काम करने वालों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज मैं विधायक हूं तो यह आप सभी कार्यकर्ताओं के ललक, अपनापन और आशीर्वाद का परिणाम है। जो काम करने के लिए तत्पर रहते हैं, वही संगठन और चुनाव दोनों में सफलता दिलाते हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने संगठन को एकजुट रखते हुए आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राहुल गांधी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी सही और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना चाहती है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने कहा कि सीपत ब्लॉक ने आज तक हार का सामना नहीं किया है और इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति से आम जनता त्रस्त है और उन्हें कांग्रेस की सरकार बेहतर विकल्प के रूप में दिखाई देती है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, बाबा भाई, अहमद मोमिन, खांडा मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, सीपत मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्राकर, देवरी मंडल अध्यक्ष वृंदा सूर्यवंशी, एरमसाही मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, सोंठी मंडल अध्यक्ष भागीरथी पोर्ते, तानाजी राव बांकरे, महेंद्र कश्यप, दुर्गा तिवारी, घनश्याम नेताम, देव सिंह पोर्ते, दुष्यन्त यादव, भरत गुप्ता, मनोहर पात्रे, शेषनारायण साहू, राजू सूर्यवंशी, रॉक सरपंच विक्रम प्रताप सूर्यवंशी, यूथ कांग्रेस सीपत ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे, दीपक यादव, विनोद यादव, चिंताराम चंद्राकर, उमेश कश्यप, प्रमोद कुर्रे, जानू टंडन, पंकज राठौर, वीरेंद्र लैहर्षण, नन्द कुमार साहू, देवी कुर्रे, जगदीश कश्यप, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, दीपक साहू, टीकाराम श्रीवास, नन्द कुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के प्रवक्ता घनश्याम नेताम ने किया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!