हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि जमा करनी होगी। इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर 35 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिये ईम्बारकेशन प्वाइंट वाईज़ तीसरी किश्त का निर्धारण हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है।

हज यात्रियों द्वारा तीसरी किश्त पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ही ONLINE या कोर बैंकिग सिस्टम के माध्यम से SBI/UBI में जमा की जायेगी। तीसरी किश्त जमा करने की आख़री तारीख़ 31/03/2026 निर्धारित है। श्री बेग ने समस्त हज यात्रियों से अपील की है कि, वे उन्हे देय तीसरी किश्त की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाईट, www.hajcommittee.gov.in अथवा Haj Suvidha Mobile Apps या कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्र.-0771-4049289 से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही जमा करें।









