हत्या के आरोपी अनिल केवट को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार; khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
गिरफ्तार आरोपी- अनिल केंवट पिता स्व रामकुमार केंवट उम्र 40 साल निवासी सेलर बरभांठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 29.03.2026 को सूचक शत्रुहन धुरी निवासी सेलर बरभाठा के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि ग्राम सेलर बरभाठा के पानी टंकी के उपर सीढी में राजू धुरी मृत अवस्था पडा है जिस पर मर्ग कायम कर शव का जांच पंचनामा कार्यवाही दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर सूचक एवं गवाहो का कथन लिया गया जांच दौरान मृतक को आरोपी अनिल केंवट द्वारा बांस के डंडा से सिर में मारकर चोंट पहूंचाकर हत्या करना पाये जाने से आरोपी अनिल केंवट को हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ किया गया, जो ग्राम सेलर बरभाठा पांनी टंकी के उपर रेलिंग में सोता था दिनांक 28.03.2026 को रात्रि करीबन 9.00 बजे खाना खाकर सो रहा था उसी समय मृतक राजू धुरी पानी टंकी के पास आकर आरोपी को आवाज देने पर आरोपी द्वारा मृतक को जाने के लिए बोला तो मृतक वही रूका था इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आकर पास में रखे बांस के डंडे से सिर में मारकर गंभीर चोंट पहूंचाकर हत्या कर दिया। आरोपी अनिल केंवट पिता स्व रामकुमार केंवट उम्र 40 साल निवासी सेलर बरभांठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









