तखतपुर: थोक सब्जी मंडी में व्यापारियों से मेन रोड हुए जाम,राहगीरों को आवागमन में परेशानी: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: मुंगेली तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर थोक सब्जी बाजार व व्यापारीयों से हर रोज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मार्ग को पूरी तरह कब्जा कर लिया जाता है इस मार्ग पर रोजाना अधिकारी, नेता, बड़ी गाड़ियों का आना जाना रहता है इस मार्ग पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है प्रशासन की खामोशी से ही यहा पर इस तरह का माहौल बना हुआ है इस तरह की समस्यायों के लिए राहगीर जनता स्थानीय लोगों को व्यवस्थाओं के लिए आवाज़ बुलंद करना होगा। वहीं तखतपुर व्यवस्थित मार्ग होने के साथ ही आस पास के ग्रामिणों के लिए शहर से कम नहीं है इसलिए यह थोक सब्जी बाजार मार्ग को प्रभावित करता है वहीं थोक सब्जी मंडी को हटाने के लिए कई प्रयत्न कर लिए गए पर राजनीति के कारण समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है तखतपुर मेंनरोड़ की व्यस्था किसी से छुपी नही हैं।सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार विगत 6 माह से भूमिपूजन के लिए मंत्रीजी के पास समय न होने के कारण काम रुका पड़ा है प्रशासन द्वारा इस समस्याओं का निराकरण किया जाएं








