राजस्व शिविरों का जारी है सिलसिला,जिले के 42 गांवों में कल लगेंगे राजस्व शिविर: khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026/ राजस्व संबंधी लंबित मामलों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलने वाले पखवाड़े के तहत प्रशासन द्वारा आमजन और किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं को सीधे उनके गांवों में पहुंचकर हल किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अप्रैल को बिलासपुर तहसील के ग्राम खैरा (ल.), उरतुम एवं कुदुदण्ड में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
बेलतरा तहसील के ग्राम कोरबी, बसहा में एवं मस्तुरी तहसील के ग्राम मस्तुरी एवं किरारी में भी शिविर लगाया जाएगा। सीपत तहसील अंतर्गत सोंठी, बिटकुला में, पचपेड़ी तहसील के कोकड़ी, जलसो, बोहारडीह में, तखतपुर तहसील के जरौंधा, नगोई, कंचनपुर, विजयपुर में, सकरी तहसील के ग्राम सैदा, पांड, अमेरी, हाफा एवं बिल्हा तहसील के ग्राम केशला, गुमा परसदा, अमेरी अकबरी, दगौरी, करही में शिविर लगाकर राजस्व मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार बोदरी के सारधा, कोटा तहसील के ग्राम पटैता, नेवसा, शिवतराई, सरईपाली में, बेलगहना के टेंगनमाड़ा, छतौना एवं रतनपुर तहसील के ग्राम पुडू, कुम्हड़खोल, लमनाझार, रिंगवार, पीपरपारा, जोगीपुर, छेरकाबांधा एवं खरगहनी में भी राजस्व अधिकारियों द्वारा ग्रामीण किसानों के राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
राजस्व पखवाड़ा का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 04 मई से 18 मई तथा तृतीय चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में राजस्व अमला गांव स्तर पर पहुंचकर विभिन्न लंबित प्रकरणों का निराकरण करेगा। अभियान के तहत अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बंटांकन, व्यपवर्तन एवं वृक्ष कटाई से संबंधित समय-सीमा से बाहर प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। साथ ही फौती नामांतरण, बंटवारा एवं अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन, नोटिस जारी कर सुनवाई एवं निराकरण भी शिविर स्थल पर ही किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।








