जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा: कृष्ण चंद सिदार मस्तूरी थाना प्रभारी khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,13 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 13 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, एएसआई, प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में अजाक थाना बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है।
निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार पूर्व में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण मेरी प्राथमिकता रहेगी। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार अपनी सरल कार्यशैली, अनुशासित पुलिसिंग, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए विभाग में अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने पूर्व पदस्थापना काल में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसंपर्क मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।








