मस्तूरी

विधायक कृष्ण मुर्ति बांधी ने मस्तुरी, सरसेनी,रिसदा वेद परसदा में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) बिलासपुर

विधायक कृष्ण मुर्ति बांधी ने मस्तुरी, सरसेनी, रिसदा वेद परसदा में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

30 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

बिलासपुर(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) मस्तुरी विधायक, ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया और एक-एक कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे विधायक ग्राम मस्तूरी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट इस दौरान उन्होंने मस्तूरी में 6 लाख से निर्मित होने वाली सीसी रोड सड़क का भूमिपूजन किया साथ ही कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजे ग्राम सरसेनी पहुंच कर उन्होंने ग्राम वासियों को 5 लाख के सीसी रोड की सौगात दी और नारियल फोड़ कर सड़क का भूमिपूजन किया इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका आभार प्रकट किया कार्यक्रम में विधायक ने मस्तूरी के विकास सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और आम जनता की राय ली विधायक एक के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने रिसदा में रंगमंच निर्माण और वेद परसदा में 2 सीसी लागत 5 लाख 60 हजार के रोड का भूमिपूजन किया। इस दौरान
कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यों के लिए विधायक बांधी की सराहना की
इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि यह जनसंपर्क कार्यक्रम ग्रामीण समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास है और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का समाधान ढूंढने के लिए सरकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने का हिस्सा है इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही जिस पर बांधी ने फिर कहा कि आप का विश्वास ही मेरी ताकत है तो मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने ग्रामीणों को मस्तूरी संपूर्ण विकास का भरोसा दिलाया।
आज कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी सहित मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,,विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, अजय सिंह रमेश राज,मनोज सिंह व ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!