bilaspur

गतोरा व एरमसाही समितियों में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई,दोषियों पर एफआईआर दर्ज: khadar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh

Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026/ मस्तूरी विकासखंड के गतोरा एवं इरमशाही समितियों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यवाही पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है और किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की पुष्टि नहीं हुई है।
जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बिलासपुर जिले में कुल 676325 मीट्रिक टन धान उपार्जन किया गया है। इनमें से 676110 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान खरीदी और उठाव में केवल 215 क्विंटल का अंतर है। गतोरा एवं इरमशाही समितियों में धान के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच के उपरांत संबंधित दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, समितियों में लेखा-मिलान का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 2100 क्विंटल धान उठाव लंबित होने की खबर भ्रामक है, जबकि वास्तविकता में केवल लगभग 215 क्विंटल धान का उठाव शेष है। लेखा-मिलान के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो नियमानुसार संबंधित समिति की कमीशन राशि से उसकी वसूली की जाएगी, जिससे शासन को किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होगी। खाद्य प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में धान खरीदी एवं उठाव कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संचालित किया गया है तथा किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की स्थिति नहीं है। सभी मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!